फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विद्युत केबल में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

विज्ञापन
पिलखुवा में विद्युत पोल में लगी आग बुझाते विद्युतकर्मी। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 09 पर विबग्योर स्कूल के सामने बृहस्पतिवार रात ओवरलोडिंग से विद्युत केबल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात पिलर नंबर 107 के पास विद्युत केबल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने वॉटर मिस्ट के जरिए पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझाया। घटना के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।
समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों का आवागमन भी कुछ देर के लिए धीमा हो गया था। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित होने से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में थोड़ी मुश्किल आई। अग्निशमन केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया ओवरलोडिंग माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें