साहिबाबाद। सेक्टर चार स्थित भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आने वाले सीजीएचएस वेलनेस सेंटर के यूपीएस में अचानक आग लग गई। यह घटना सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि आग लगती देख सीजीएचएस वेलनेस सेंटर के स्टाफ ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। वहीं, आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पा रही है। घटना के समय डिस्पेंसरी में कार्य बाधित हो गया और इलाज या दवाओं के लिए आए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, पर्चे और दवाओं की एंट्री का काम भी रुका हुआ था।