गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में सोमवार की रात करीब 12 बजे मिष्ठान की दुकान में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग ने पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
इन पांच दुकानों में दीपक गोयल की अग्रवाल स्वीट्स, हरिओम गर्ग की महागणेश ट्रेडर्स, मुकेश सिंघल की सिंघल स्वीट्स, राहुल मित्तल मोबाइल और खिलौने की दुकान तथा अंकित की डेरी शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडार और प्लास्टिक के खिलौने की दुकान से उठे धुएं पर पानी की बौछार की साथ ही दीवार तोड़कर दुकानों में पानी पहुंचाया।
दमकल की टीम ने आठ पानी के टैंकर्स से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि पांच दुकानों में आग लगी है कोई जनहानि नहीं हुई है। आग शार्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है।