फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: फ्लैट में लगी आग, फंसे दंपती और बच्चों की बामुश्किल बची जान, तीन पालतू कुत्तों की मौत

Tue, 02 Jun 2026 07:11 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र स्थित अवंतिका कॉलोनी के चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में मंगलवार की सुबह सवा तीन बजे आग लग गई। मौके पर पहुंची टीम ने बालकनी में फंसे दंपती और उनके दो बच्चों को एक्सटेंशन लैडर लगाकर बमुश्किल जान बचाई।
विज्ञापन
फ्लैट में फंसे दंपती और बच्चों की बची जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र स्थित अवंतिका कॉलोनी के चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में मंगलवार की सुबह सवा तीन बजे आग लग गई। मौके पर पहुंची टीम ने बालकनी में फंसे दंपती और उनके दो बच्चों को एक्सटेंशन लैडर लगाकर बमुश्किल जान बचाई। जबकि धुएं में दम घुटने से तीन पालतू कुत्तों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि अवंतिका फेस द्वितीय के एसके होम्स सोसायटी स्थित चौथी मंजिल के एक फ्लैट में सुबह करीब 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना फ्लैट मालिक पवन कुमार ने दी थी। टीम ने मोबाइल से पवन कुमार से तुरंत संपर्क साधा और परिजनों सहित बालकोनी में खुले स्थान की ओर रहने की हिदायत दी गई। नगर कोतवाली फायर स्टेशन से सूचना के करीब 3 मिनट बाद पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बालकनी पर खड़े पवन कुमार उनकी पत्नी व 20 वर्षीय बेटा और 18 वर्षीय बेटी जान बचाने की गुहार लगाते मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल की टीम ने एक्सटेंशन लैडर लगाकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके साथ ही दो पानी के टैंकर से होज पाइप लगाकर फ्लैट में लगी आग पर काबू पाया फ्लैट में स्थित सामान में लगी आग से धुआं अधिक होने के चलते फ्लैट मालिक के पालतू तीन कुत्तों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। फ्लैट में आग शॉर्ट सर्किट से लगे होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें