फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएलएफ के मेडिकल स्टोर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीएलएफ कालोनी ए ब्लॉक में बुधवार शाम साढ़े सात बजे आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने पर लोगों ने सबमर्सिबल पम्प से आग बुझाना शुरू किया। अग्निशमन की एक गाड़ी से दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन पुलिस ने बताया कि शाहदरा के बलवीर नगर एक्सटेंशन में रहने वाले नितिन का मेडिकल स्टोर है। शाम को वह दुकान में बैठे थे। अचानक आग लगने से लोग बाहर की तरफ दौड़े। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गनीमत रही कि आग पास की दुकानों में फैलने से पहले ही बुझा ली गई। फिलहाल आग का कारण शार्ट सर्किट बताया गया है। दुकान में रखा काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें