फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शॉर्ट-सर्किट से फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का नुकसान, तीन वाहन भी जले

विज्ञापन
साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र साइट 4 में फर्नीचर की फैक्टरी में बुधवार सुबह करीब 5 बजे आग लगी और भगदड़ मच गई। मात्र 15 मिनट में आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की पलटें आबादी की ओर बढ़ी, लेकिन दमकल टीम ने काबू पा लिया। फैक्टरी का सारा सामान जलकर राख हो गया और कार समेत तीन वाहन भी जल गए। आसपास के मकानों के शीशे भी चटक गए तो लोग घरों से बाहर चले गए। फैक्टरी में फर्नीचर, लकड़ी, थिनर और पॉलिश की वजह से आग काफी तेज रही। दमकल की शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फैक्टरी पश्चिम बंगाल के मूल निवासी सादुल की है। बुधवार सुबह करीब 4:55 बजे सोफा फैक्टरी में आग की सूचना मिली तो टीम मौके भेजी गई, लेकिन जब तक भीषण हो चुकी थी। जलने से टिनशेड की वजह से आग दमकलकर्मियों को बुझाने में भी दिक्कतें हुईं। इसके बाद जेसीबी से टिनशेड हटाकर आग बुझाने का काम शुरू किया जा सका। सीएफओ ने बताया कि फैक्टरी में फायर सिस्टम लगाना तो दूर अग्नि सुरक्षा उपकरण तक नहीं थे। आसपास रिहायशी इलाके की वजह से लोगों को घरों से निकालकर दूर भेज दिया गया था। फैक्टरी अग्निशमन सुरक्षा मानकों के तहत नहीं आती। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
शिफ्ट हो रहा था काम, रात ही आया था कच्चा माल
फैक्टरी मालिक सादुल ने बताया कि उनकी मुख्य फैक्टरी दिल्ली में संचालित है, लेकिन वहां से उसे साहिबाबाद शिफ्ट कर रहे हैं। अधिकतर मशीनें दिल्ली की फैक्टरी से हटाकर यहां लगा दी गई थीं। मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे ही फैक्टरी में मोटी रकम का कच्चा माल भी पहुंचाया था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ही लौटे थे कारीगर, सो रहा था गार्ड
सादुल ने बताया कि बकरीद पर वह अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। उनके कारीगर और कर्मचारियों ने भी तीन दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर काम शुरू किया था। मंगलवार रात फैक्टरी में कच्चा माल उतारकर रखने के बाद कर्मचारी पास में ही बने कमरों में सोने चले गए थे। चौकीदार राम विलास फैक्टरी का गेट बंद करके केबिन में सो गए। सुबह करीब 4:45 बजे शोर सुनकर उनकी आंख खुली तब आग का पता चला। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के बाद कई लोगों ने दमकल विभाग का नंबर लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। काफी देर बाद नंबर लगा तो सूचना दी जा सकी।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग में जली कार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें