फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कबाड़ गोदाम में लगी आग, जाम में फंसी दमकल गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थानाक्षेत्र के भोवापुर में शुक्रवार शाम कबाड़ गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर आग बुझाने निकली दमकल की दो गाड़ियां मैक्स अस्पताल रोड पर जाम में फंस गईं। त्योहार के चलते सड़क किनारे लगे बाजार के कारण रास्ता बाधित था। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह के मुताबिक भोवापुर में देसी शराब के ठेके के पास स्थित कबाड़ के गोदाम में शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी। गोदाम में बड़ी मात्रा में रद्दी और कबाड़ रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल की टीमें रास्ते में जाम के चलते देरी से पहुंचीं तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थीं। मौके पर पहुंचने के बाद दमकलकर्मियों ने दो तरफ से पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। गोदाम चारों ओर से बंद होने के कारण अंदर धुआं भर गया था। कर्मचारियों ने उपकरणों की मदद से टीन शेड हटाकर आग बुझाई। साहिबाबाद अग्निशमन केंद्र से भी वाटर बाउजर बुलाया गया। करीब एक घंटे में आग नियंत्रित कर ली गई। इसके बाद आधे घंटे तक कूलिंग की गई, ताकि आग दोबारा न भड़क सके। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें