फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेहंदी बनाने की फैक्टरी में आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्राेनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेहंदी बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार को आग लग गई। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को मिली तो के कर्मचारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दिल्ली मॉडल टाउन निवासी गौरव सचदेवा ने बताया कि उनकी ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर ए 4 में स्टर्लिंग इंटरनेशनल फैक्टरी में मेंहदी बनाकर पैक करने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब पांच बजे फैक्टरी के भूतल पर मेहंदी के ओवन में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की सूचना दमकल विभाग और उन्हें दी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि फैक्टरी के भूतल पर रखे ओवन में आग लगी थी। कर्मचारियों ने एक फायर टेंडर से आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें