मोदीनगर। भोजपुर के गांव सैदपुर में साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी और चोरी का मामला पांच साल बाद दर्ज हुआ।
गांव सैदपुर की भावना रानी के अनुसार, जनपद बागपत निवासी राहुल तेवतिया ने उनके पति से साढ़े पांच लाख रुपये उधार दिए थे। सन 2021 में राहुल अपनी पत्नी रीना के साथ सैदपुर आया। उसने चोरी से घर से तीन तोले सोना व डेढ़ लाख रुपये निकाल दिए। आरोपियों ने यह सोना सर्राफ के पास गिरवी रख दिया।
राहुल ने न तो उधार रकम लौटाई और न ही चोरी का सामान वापस किया। रकम मांगने पर आरोपियों ने भावना को जान से मारने की धमकी दी। भावना की शिकायत पर भोजपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि राहुल तेवतिया, रीना और कविता के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।