लोनी। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालने के मामले में लोनी थाने में युवक ने शिकायत दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुधीर निवासी गुलाब वाटिका कॉलोनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर 16 जून को आधुनिक हथियारों से लैस होकर चलने का एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि युवक वायरल वीडियो से समाज के लोगों में भय फैलाने के साथ साथ क्षेत्रीय समूहों के बीच घृणा व दुश्मनी को बढ़ावा दे रहा है। सुधीर ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।