लोनी। पूजा कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर घर के अंदर मजदूर का शव पंखे के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि विजय कुमार (38) मजदूरी करते थे और वह पूजा कॉलोनी में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रहते थे। शुक्रवार को जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे क कुंडी तोड़कर युवक को फंदे से उतारा गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। अभी परिजन की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। यदि तहरीर दी जाएगी तो मामला दर्ज करके जांच कर कार्रवाई की जाएगी।