फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिर पर हथौड़ा से हमले के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-पांच के एक निवासी ने सिर पर हथौड़े से हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि व्यक्ति पहले भी कई लोगों पर वार कर चुका है। 14 मई को ही निवासी ने एक महिला को आरोपी से बचाया था।
विज्ञापन


वैशाली सेक्टर-पांच निवासी शैलेष वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कौशांबी निवासी गिरधारी ने उन पर 16 मई को हथौड़े से जानलेवा हमला किया था। 14 मई को जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे तो उसी दौरान एक बुजुर्ग महिला दौड़कर आई और उनकी दुकान में घुस गई। डरी सहमी महिला ने उन्हें बताया कि एक व्यक्ति हथौड़ा लेकर उनका पीछा कर रहा है। उसके हाथ में एक चाकू भी है। कुछ देर बाद आरोपी आया तो उन्होंने महिला को उससे किसी तरह बचाया।
शैलेश ने बताया कि आरोपी उसी दिन से उनसे खुन्नस मानने लगा। 16 मई को वह अपनी दुकान पर बैठे थे तो पीछे से आकर उसने सिर पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनके सिर में कई टांके आए। उनका आरोप है कि इससे पूर्व आरोपी इलाके के अन्य लोगों पर भी हमला कर चुका है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें