लोनी। डाबर तालाब कॉलोनी स्थित घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी।
पीड़िता बबली ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती हैं। उनके पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। घर को वही चला रही हैं। कुछ दिन पहले मां की तबीयत खराब होने पर वह अपने मायके मंडोला गई थीं। वापस घर आने पर कॉलोनी के चार लोग घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने चारों ने उनके साथ मारपीट कर मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। मारपीट में वह घायल हो गई थीं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर शबनम, इमरान, सुहेल और गुलबहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।