फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज में महंगी कार न मिलने पर पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी निवासी विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दहेज में महंगी गाड़ी न मिलने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने 5 मई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2025 में उसकी शादी नोएडा स्थित एक निजी बैंक के कर्मचारी से हुई थी। शादी के बाद केवल 12 दिन ही पति उनके साथ रहा और फिर नोएडा जाकर रहने लगा। इस दौरान पति और ससुराल वालों ने महंगी कार की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन मारपीट करने लगे और करीब एक माह पहले घर से भी निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि पति का नोएडा में ही किसी महिला से अवैध संबंध भी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पति, ननद-नंदोई और भांजी को नामजद किया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें