फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी तैयार, पार्किंग की दिक्कत होगी खत्म

Tue, 23 May 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
पार्किंग की समस्या - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में पार्किंग की दिक्कत जल्द ही खत्म होगी। नगर निगम ने पार्किंग पॉलिसी तैयार कर ली है। अब इसका प्रकाशन कराकर 15 दिन में लोगों से आपत्तियां मांगी हैं। मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण कर पार्किंग पॉलिसी का 20 दिन में फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


पॉलिसी लागू होने के बाद शहर में नई पार्किंग बनाए जाने का रास्ता भी खुल जाएगा। इस पार्किंग पॉलिसी के मुताबिक खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर, पार्कों के नीचे भी पार्किंग स्थल बनाए जा सकेंगे। संयुक्त नगरायुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर पार्किंग पॉलिसी को तैयार किया गया है।

इसका ड्राफ्ट शासन को भेज दिया गया है। मंगलवार को पार्किंग को लेकर लखनऊ में बैठक बुलाई गई थी। नगर विकास प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि आसपास के अन्य शहरों की पार्किंग पॉलिसी का भी अध्ययन कर लिया जाए और बेहतर सुझावों को अपने ड्राफ्ट में शामिल किया जाए।
विज्ञापन


संयुक्त नगरायुक्त ने बताया कि 15 दिन में जो आपत्तियां मिलेंगी उनका निस्तारण कर फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। इस ड्राफ्ट को शासन को भेजा जाएगा ताकि गजट नोटिफिकेशन हो सके। उन्होंने बताया कि जून अंत तक पार्किंग पॉलिसी को शहर में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें