फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आठ माह में ओवरलोडिंग वाहनों पर लगा 14.24 करोड़ का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन ने ओवरलोडिंग के मामलों में पिछले आठ माह में 14.24 करोड़ का जुर्माना वसूला है। इसमेंं 4034 वाहनों के चालान किए गए हैं तो 30168 वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन केडी गौर ने बताया कि अप्रैल से लेकर अब तक प्रवर्तन इकाई की अलग अलग टीमों ने ओवर लोडिंग पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की है। कुल 34202 वाहनों के खिलाफ चालानी व सीज करने की कार्रवाई हुई है। इसमें 14.24 करोड़ का जुर्माना वसूला गया है। निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए विभागीय अधिकारियों ने सौ फीसदी जुर्माना वसूल भी किया है।
विज्ञापन

32 वाहनों को किया सीज :
एआरटीओ प्रवर्तन मनीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे, इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर अलग-अलग स्थानों पर ओवरलोड व नियम विरुद्ध वाहन चलाने पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पांच दलों ने 32 वाहनों को सीज कर उनसे 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। साथ ही वाहन चलाने वाले व स्वामियों को चेतावनी दी कि वह ओवरलोड वाहनों को चलाने से बचें। चालकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ भी पढ़ाया गया। उधर, कार्रवाई के दौरान दुहाई इस्टर्न पेरीफेरल के पास 10 से ज्यादा ट्रक, कंटेनर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें