फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शादी समारोह में मारपीट, कार पर पत्थरबाजी

विज्ञापन
मोदीनगर के हापुड़ मार्ग ​स्थित एवीएस फार्म हाउस पर हुए विवाद के दौरान कार पर पत्थरबाजी करते युव - फोटो : विजय। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग पर गदाना गांव स्थित एवीएस फार्म हाउस पर शनिवार रात शादी समारोह के दौरान एक पक्ष ने मारपीट और फायरिंग व कार पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया। कार के पीछे पत्थर लेकर भागते दो आरोपी और उनके साथी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सोहना स्थित दौहला गांव निवासी धर्मेन्द्र राघव ने बताया कि वह अपने साथी सुधीर व शिवम के साथ शनिवार रात हापुड़ मार्ग स्थित एवीएस फार्म हाउस में शादी समारोह में आए थे। आरोप है कि रात 10.30 बजे बाइक सवार तीन दबंग अभद्रता करने लगे। युवकों ने सरिया, लाठी डंडों से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपियों ने कार पर पत्थरबाजी भी की। उन्होंने फायरिंग का भी आरोप लगाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। धर्मेंद्र ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि कार में तोड़फोड़ की जानकारी सामने आई है। फायरिंग की घटना सामने नहीं हुई है। तहरीर के अनुसार अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें