दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे के गाजियाबाद में भोजपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये वीडियो भोजपुर टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। जहां कार सवार कुछ युवक टोल कर्मियों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।