फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बवाल: कैफे में गाना बजाने पर विवाद, जमकर हुई मारपीट; दिल्ली पुलिस के जवान समेत छह गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 02:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट करने वालों में दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र में संचालित क्रिस्टल कैफे में सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट करने वालों में दिल्ली पुलिस के शास्त्री पार्क थाने के हेड कांस्टेबल सोनू भी शामिल है।

विज्ञापन


सोमवार रात सोनू अपने जिम कोच अनिल का बर्थडे मनाने क्रिस्टल कैफे पहुंचे थे। यहां उन्होंने डीजे पर गाना बजवाया जो एक जाति विशेष को इंगित कर रहा था। इस पर वहां मौजूद आनंद नाम के व्यक्ति ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध किया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। झगड़े में हेड कांस्टेबल के भतीजे सुरेंद्र की गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय व्यक्ति की सूचना पर एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल टीम के साथ पहुंची। पुलिस ने छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। वहीं कैफे संचालक पंकज मौके से भाग निकला। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भागे हुए आरोपियों की फुटेज है, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें