फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसी के नाम पर मांगा शुल्क, जांच के लिए एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेडरेशन ने दयानंद नगर स्थित एसडी ग्लोबल स्कूल की ओर से सोलर पैनल लगवाने के नाम पर अभिभावकों से अतिरिक्त शुल्क मांगने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को महासचिव प्रीतमलाल व कोषाध्यक्ष महेश चंद गौतम ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ज्योति मौर्या को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से 31 अगस्त को जारी परिपत्र से सोलर पैनल लगवाने और परिसर में अन्य सुविधाओं के नाम पर अभिभावकों से एसी आदि के रूप में 7,500 रुपये मांगे गए हैं। विद्यालय की ओर से अभिभावकों को यह राशि 625 प्रतिमाह 12 माह अथवा 312.50 प्रतिमाह 24 माह में जमा करने के विकल्प दिए गए हैं। फेडरेशन की मांग है कि सोलर पैनल लगवाने के नाम पर अतिरिक्त राशि मांग की जांच कराई जाए। यदि जांच में यह वसूली नियमों के विपरीत पाई जाती है तो अभिभावकों से ली गई राशि वापस कराई जाए और इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। एडीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें