गाजियाबाद। बाइक सवार दो युवकों को कार सवारों ने शुक्रवार दोपहर को नोएडा क्षेत्र में ताज हाइवे के पास रास्ते में रोक लिया। इसके बाद खुद को फाइनेंस कंपनी से बताकर उनकी वाइक की किस्त जमा नहीं होने के कारण बाइक जब्त करने का डर दिखाया और मामले में समझौता करने के नाम पर छह हजार रुपये पेटीएम करा लिए।
आरोप है कि बदमाशों ने गाली-गलौज कर अभद्रता करने के बाद बाइक की नंबर प्लेट तोड़ दी और फिर भागगए। मामले में दिलशाद ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है। डासना के रहने वाले दिलशाद ने बताया कि वह नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार को अपने चचेरे भाई नदीम के साथ वह फैक्टरी में साथी में काम करने वाले दानिश की वाइक लेकर घर खाना खाने जा रहे थे। रास्ते में नोएडा ताज हाइवे के पास आई-20 कार सवारों ने ओवरटेक करके रोक लिया और खुद को फाइनेंस कंपनी से बताया। इसके बाद कार सवार एक युवक ने उनसे बाइक ले ली और उन्हें कार में बैठा लिया। यह बाइक पीछे लेकर आता रहा। कार सवार उन्हें विजयनगर में एक ठेके के पास ले गए। इसके बाद बाइक की किस्त जमा नहीं होने के कारण बाइक खींचकर ले जाने का डर दिखाया। उन्होंने कहा कि 24 हजार रुपये बकाया है छह हजार रुपये कम से कम में देने होंगे। उन्होंने दानिश को कॉल कर बात की तो उसने यताया कि हां एक किस्त रुकी हुईहै।
चार जून को जानी थी। उन्होंने कार सवारों से दानिश की बात कराई तो कार सवार उसके साथ भी गाली- गलौज कर धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने उनसे छह हजार रुपये पेटीएम करा लिए और वाइक देकर भाग गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में तहरीर दी है। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल का कहना है कि जांच में सामने आया कि बाइक सवार दिलशाद व नदीम को नोएडा क्षेत्र से बैठा गया था। मामले में उन्हें सूरजपुर थाना पुलिस के पास भेजा गया है।