फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गद्दार निकला शाहरुख: बातों में फंसा ले गया युवती को घर, मौलवी को बुलाकर करवा दिया चार बच्चों के बाप से निकाह

Mon, 23 Jun 2025 11:04 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

दर्ज मुकदमे में युवती ने बताया कि सात जून को वह बाजार जा रही थी। रास्ते में शाहरुख ने उसे रोका और बातों में फंसाकर अपने घर ले गया। यहां क्षेत्र में ही कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करने वाला आबिद व मौलवी पहले से मौजूद थे। वहां तीनों ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और जबरन आबिद से निकाह करा दिया। 
 
विज्ञापन
चार बच्चों के बाप ने जबरन किया युवती से निकाह - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने क्षेत्र में ही कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करने वाले चार बच्चों के पिता आबिद के खिलाफ जबरन निकाह करने और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। मामला सात जून का है, जब आरोपी का दोस्त शाहरुख युवती को अपने साथ घर ले गया और आबिद से निकाह करवा दिया। 

विज्ञापन

पिता ने करवाया बंधक मुक्त
इसके बाद बुलंदशहर ले जाकर बंधक बनाकर रखा। युवती की सूचना पर पहुंचे उसके पिता ने बंधक मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले को अपहरण व बंधक बनाकर रखने की धारा में मुकदमा तरमीम किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। 

शाहरुख ले गया था बातों में फंसाकर
दर्ज मुकदमे में युवती ने बताया कि सात जून को वह बाजार जा रही थी। रास्ते में शाहरुख ने उसे रोका और बातों में फंसाकर अपने घर ले गया। यहां क्षेत्र में ही कॉस्मेटिक की दुकान संचालित करने वाला आबिद व मौलवी पहले से मौजूद थे। वहां तीनों ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और जबरन आबिद से निकाह करा दिया। 

शक न हो इसलिए युवती तलाश करता रहा आबिद
युवती ने जब विरोध किया तब आरोपी ने बुलंदशहर के डिबाई में बंधक बनाकर रख दिया। इसके बाद आबिद वापस शालीमार गार्डन लौट आया। यहां अपनी दुकान चलाने लगा और शक से बचने के लिए परिवार के साथ मिलकर युवती की खोजबीन करने का नाटक करता रहा। 
विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज
12 जून को किसी तरह युवती ने अपने पिता को फोन किया। तब परिवार वाले डिबाई पहुंचे और युवती को छुड़ाकर अपने साथ घर लाए। आरोप है कि आबिद व शाहरूख जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पीड़िता ने 22 जून को आरोपियों के खिलाफ एक और तहरीर दी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें