फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिता ने कोल्डड्रिंक में मिलाया नशे का पदार्थ, बेटे ने पिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम निवासी अर्जुन नाम के व्यक्ति ने अपने आठ साल के बच्चे और पत्नी को कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर दे दिया। बच्चे ने कोल्डड्रिंक पी तो उसकी हालत बिगड़ गई। पत्नी को स्वाद खराब लगा तो उसने पति से शिकायत की। इस पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। बच्चे की तबीयत बिगड़ते देख आरोपी वहां से फरार हो गया। मां ने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस से शिकायत कर अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मां और बेटे दोनों ही खतरे से बाहर हैं। आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें