मुरादनगर। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, कब्जे से तमंचा बरामद किया है। बताया गया है कि वायरल फोटो काफी पुराना है। पुलिस को किसी ने तमंचे के साथ युवक का फोटो ट्वीट किया था।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को किसी ने तमंचे के एक युवक का फोटो ट्वीट किया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशु निवासी हिसाली गांव बताया। पुलिस ने कब्जे से तमंचा बरामद किया है। बताया गया है कि युवक ने कुछ वर्ष पहले तमंचे के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाला था।