फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रॉनिका सिटी में लापता बेटे को तलाशने निकले पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के बदरपुर गांव में चार दिन से लापता 10 साल के बेटे की तलाश करने घर से निकले राशिद (38) का शव मंगलवार सुबह घर से 100 मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा मिला। राशिद पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। चार दिन पहले मोबाइल चोरी के शक में पड़ोसियों ने राशिद के बेटे को पीटा था। परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

राशिद ट्रॉनिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी मोमिना, चार बेटियां और बेटा सूफियान (10) है। राशिद के चचेरे भाई नौशाद ने बताया कि चार दिन पहले पड़ोसियों ने राशिद के बेटे सूफियान पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई की थी। साथ ही मोबाइल नहीं देने पर सूफियान को कट्टे में बंद करने और करंट लगाने की धमकी दी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे को छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने सूफियान को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों का कहना है कि सूफियान को पुलिस ने छोड़ दिया। परिजन उसे घर लेकर आ गए लेकिन उसी दिन सूफियान दोबारा घर से निकल गया और सोमवार तक नहीं मिला।
सोमवार रात राशिद और उनकी पत्नी मोमिना बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस को देने गए थे। रात करीब 11 बजे बेटे को तलाश करने जाने की बात कहते हुए राशिद घर से निकल गए। बुधवार सुबह उनका शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। राशिद पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उनके चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान हैं।वहीं, घटना के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया और शव मौके से उठने नहीं दिया। इस दौरान डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के समझाने के बाद परिजनों ने शव उठाने दिया।
विज्ञापन



गांव में घूमता हुआ मिला सूफियान
परिजन चार दिन से सूफियान की तलाश कर रहे थे। सूफियान मंगलवार शाम को गांव में घूमता मिला। सूफियान के मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। उधर, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने की जांच

राशिद की पत्नी मोमिना ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे उनके पति घर से चले गए थे। रात भर वह नहीं आए। सुबह करीब छह बजे वह उठी और देखा की पति नहीं आए। फिर वह अपने काम में लग गई। कुछ समय बाद राशिद को फोन किया तो रिंग बजी। बाद में फोन बंद हो गया। डाग स्क्वाड और फाेरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास फोन तलाश किया लेकिन फोन कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें