फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ससुर पर कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम निवासी एक महिला ने ससुर पर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए दहेज की मांग के लिए परेशान कर रहे हैं। अब दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने उन्हें पांच साल के बेटे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। रात भर वह घर के बाहर बैठी रहीं। आरोप है कि मायके से रुपये नहीं लाने पर उनकी बनाई गई वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगे। 28 अक्तूबर को बच्चे को जब वह स्कूल से घर लौटीं तो ससुरालियों ने गेट नहीं खोला। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें