फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाई बन गया किन्नर, बहन बजाने लगी ढोलक और ट्रेनों में करने लगे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दो दिन पहले कैफियत एक्सप्रेस में अलीगढ़ जा रहीं निशा सारस्वत के बैग से 4.5 लाख की कीमत के आभूषण चोरी करने के मामले में जीआरपी ने भाई-बहन रामू उर्फ रेनू और रेखा को गिरफ्तार किया है। रामू उर्फ रेनू किन्नर बनकर बहन के साथ मिलकर ट्रेन में बधाई मांगने की आड़ में घुसकर यात्रियों का सामान चोरी करता था। जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि रामू व उसकी बहन रेखा कन्नौज के थाना छिबराऊ के गांव बहबलपुर के रहने वाले हैं। रामू और रेखा ने एक माह में तीन यात्रियों के करीब 7.5 लाख की नकदी और गहने चोरी किए हैं। दोनों के पास से निशा सारस्वत के अलावा दो अन्य यात्रियों के करीब तीन लाख के आभूषण और नकदी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों ने अपना नेटवर्क गाजियाबाद के अलावा अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत तमाम बड़े स्टेशनों तक फैलाया हुआ था।
विज्ञापन

कार से चलते थे भाई-बहन, दोनों पर हैं छह केस
जीआरपी निरीक्षक अनुज मलिक ने बताया कि आरोपियों ने चोरी से 20 लाख से ज्यादा की रकम अर्जित की थी। आरोपियों ने चोरी की रकम से कार भी खरीदी और इसी कार में चलते थे। स्टेशन के आसपास पहुंचकर वह ड्रेस बदलकर ट्रेनों में सवार होते थे। किराये पर लिए हुए घर में भी सभी सुविधाएं मौजूद थीं। रेखा ने बताया कि उसने ही अपने भाई को किन्नर बनकर उसके साथ रहने की सलाह दी थी। रामू शादीशुदा भी नहीं है। किन्नर बनने के लिए दो साल पहले उन्होंने नोएडा के एक सर्जन से भी रामू का ऑपरेशन कराया था। दोनों पर गाजियाबाद में चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं और दूसरे थानों की पुलिस से भी संपर्क कर उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
यह थी घटना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बिरलानगर कॉलोनी निवासी निशा सारस्वत अपने पति मोहित के साथ अलीगढ़ जाने के लिए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से कैफियत ट्रेन में 28 अक्तूबर को चढ़ रही थीं। तभी उनके बैग की चेन खोलकर उनके आभूषण चोरी कर लिए गए। मामले में उन्होंने गाजियाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी निरीक्षक अनुज मलिक ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें