फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेटी को परीक्षा दिलाने आए पिता पर हमला, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में बेटी को परीक्षा दिलाने आए अमरोहा निवासी व्यक्ति पर लोहे की चाबी से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। पिता को बचाने आई बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट का भी आरोप है। घायल पिता की तहरीर पर कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि अमरोहा के गजरौला निवासी व्यक्ति के अनुसार वह 21 अक्तूबर को अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए कविनगर क्षेत्र में हापुड़ चुंगी स्थित इंग्राहम कॉलेज आए थे। सुबह करीब नौ बजे वह अपनी कार में कॉलेज गेट पर बैठे थे। इसी दौरान पीछे से कार लेकर आए एक व्यक्ति ने उनसे कार आगे बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कार थोड़ी आगे कर ली।
आरोप है कि इसके बाद भी वह व्यक्ति कार से उतरा और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। उसने पीड़ित को कार से बाहर निकलने के लिए कहा। बाहर आते ही आरोपी ने दुकान में इस्तेमाल होने वाली लोहे की बड़ी चाबी से उन पर हमला कर दिया। कई वार से उनका सिर फट गया और खून बहने लगा।
विज्ञापन

पिता पर हमला होते देख बेटी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और अश्लील हरकत की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें