फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीनत पर पड़ोसी बाप-बेटे ने किया जुल्म: घर में घुस दोनों हुए हिंसक, चीख सुन आया देवर दोनों ने उसे भी नहीं बख्शा

Thu, 01 Jan 2026 06:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

हरिशंकर ने रास्ते में पड़ी ईंट उठाकर महिला जीनत के सिर व चेहरे पर मार दी, जिससे महिला के सिर व मुंह से खून निकलने लगा। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गये। 
विज्ञापन
पड़ोसी पिता-पुत्र ने किया महिला और उसके बेटे पर हमला - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव इन्द्रगढ़ी में पिता-पुत्र ने पड़ौसी महिला व उसके पुत्र के साथ की मारपीट, महिला के सिर व मुंह पर ईंट से किया हमला, जान से मारने की धमकी देकर गये। महिला ने पिता-पुत्र व एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

इन्द्रगढ़ी मसूरी निवासी मौहम्मद जावेद की पत्नी जीनत ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 23 दिसम्बर रात 8 बजे उसके पड़ौसी हरिशंकर पुत्र चरन सिंह व इनका बेटा प्रदीप उर्फ टिंकू अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लेकर उसके घर में घुस आये और कहने लगे कि तेरे बच्चों ने छत पर आग जलाई थी, जिससे उसके घर में नुकसान हो गया तो महिला ने कहा कि उसके बच्चे आग क्यूं लगाएंगे, इससे गुस्सा होकर तीनों आरोपियों ने महिला व उसके पुत्र के साथ मारपीट करने लगे। महिला के शोर मचाने पर उसका पति व देवर वहां आ गये, आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

आरोप है कि हरिशंकर ने रास्ते में पड़ी ईंट उठाकर महिला जीनत के सिर व चेहरे पर मार दी, जिससे महिला के सिर व मुंह से खून निकलने लगा। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गये। 
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने थाना मसूरी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी, पुलिस ने उसका मेडिकल परिक्षण भी कराया था। पीड़िता जीनत पत्नी मौहम्मद जावेद निवासी इन्द्रगढ़ी मसूरी ने अपने पड़ौसी हरिशंकर पुत्र चरन सिंह व इसका बेटा प्रदीप उर्फ टिंकू व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़िता की एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें