मोदीनगर। भोजपुर के गांव ईशापुर में बच्चों के विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव ईशापुर के रहने वाले मूलचंद ने बताया कि शुक्रवार शाम उनका 11 वर्षीय पुत्र लविश घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पड़ोसियों ने लविश की पिटाई कर दी। मूलचंद ने घटना का विरोध किया तो गुस्साए आरोपियों ने उन पर और लविश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार विक्की, रॉकी, शिवम और विनीत निवासी गांव ईशापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।