फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झगड़े में बीच बचाव करवाने पर पिता-पुत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के गोविंदपुरम में झगड़े में बीच-बचाव करने पर पिता-पुत्र को हमला कर घायल कर दिया। नीरज सिंह ने कविनगर थाने में सोनी, राहुल और देव समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नीरज सिंह ने शिकायत में बताया कि छह अगस्त की रात उनकी जीडीए मार्केट स्थित दुकान के सामने सोनी, राहुल और देव झगड़ रहे थे। नीरज के रोकने पर हमलावरों ने उनसे गाली-गलौज की। इसके बाद उनके अन्य साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें पिटता देख पिता रामवीर सिंह बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। हमले में पिता-पुत्र को लोहे की रॉड, बैटरी स्टैंड और लाठी-डंडों से गंभीर चोटें आईं। सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आठ अगस्त को केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें