फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिता-पुत्री ने एसआरएम के निदेशक से मांगे तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। एसआरएम-आइएसटी के निदेशक को पिता-पुत्री द्वारा बदनाम करने की धमकी देते हुए तीन लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआरएम शिक्षण संस्थान के लीगल आफिसर मोहित शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर निवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बीती 25 जनवरी को संस्थान के निदेशक को मेल भेजी गई, जिसमें निदेशक पर मनगढ़ंत आरोप लगाए गए। जांच की गई तो मेल फिरोजाबाद निवासी युवती की निकली। युवती से संपर्क किया गया तो उसे मामले की जानकारी से इनकार करते हुए अपने पिता से संपर्क करने के लिए कहा। पिता से बात की गई तो आरोपी ने तीन लाख रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर मनगढ़ंत पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ब्रिजेश शर्मा और उसकी पुत्री तनिष्का शर्मा निवासी निजामाबाद फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें