फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क पर शव रखकर जाम लगाने के मामले में 75 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में शिव सैनी की मौत के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 18 नामजद सहित करीब 75 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी निवासी कुसुमलता सैनी का 18 वर्षीय पुत्र शिव सैनी ठेके पर खेती करता था। बृहस्पतिवार को खेत में कबाड़ जलाते समय पड़ोसी किसान की ईख जल गई थी। किसान ने पंचायत कर शिव सैनी पर सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद शिव सैनी लापता हो गया था। बृहस्पतिवार रात शिव सैनी का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला था। शिव सैनी के परिजनों ने किसान रत्न त्यागी,कपिल त्यागी और मंगलसेन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को शिव सैनी का शव मोदीनगर-निवाड़ी मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि उपनिरीक्षक बृह्मपाल की तहरीर पर भोला, निक्की सैनी, मोहम्मद शान, साबिर, वीर सिंह, मनोज, संदीप सैनी, बालकराम और राहुल सहित 18 नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें