साहिबाबाद। फार्म हाउस और बैंक्वेट हॉल शहर की हवा खराब कर रहे हैं। यह बात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट में सामने आई है। बोर्ड की क्षेत्रीय इकाईं ने 58 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर समय रहते मानक पूरे करने के निर्देश दिए हैं, जबकि 15 फार्म हाउसों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।
सर्दियों की आहट से पहले ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सभी फैक्टरियों के साथ ही फार्म हाउस और होटल में भी ओसीईएम लगाने के निर्देश दिए है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि होटल, रेस्तरां और फार्म हाउस में मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी निगरानी ओसीईएम के माध्यम से की जानी है। अभी कुछ इकाइयों ने ही ओसीईएम लगाए हैं, जबकि सभी में लगवाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभी सभी इकाइयों का निरीक्षण किया जाना है, जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। 30 सितंबर तक जिन इकाइयों में ओसीईएम नहीं लगाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-
वर्तमान में जनपद में कुल होटल व फार्महाउस की संख्या- 625
पीसीबी की टीम ने कुल इकाईयों की निरीक्षण रिपोर्ट बनाई- 241
कुल इकाईं जिनके पास है पीसीबी की एनओसी- 109
नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर नोटिस संस्थानों को जारी किया नोटिस- 58
-