फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से किसानों ने की मुलाकात, मिला आश्वासन; वेब सिटी बिल्डर से जुड़ा है मामला

Sat, 31 May 2025 06:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के डासना में वेव सिटी बिल्डर के खिलाफ किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। शनिवार को किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की किसानों से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी बिल्डर से पीड़ित किसानों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया और अमित चौधरी के नेतृत्व में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान दिल्ली में मुलाकात की। वेव सिटी बिल्डर के द्वारा किसानों पर हो रहे अत्याचार और 2014 के समझौते को नकारते हुए वादा खिलाफी के बारे में बताया।

विज्ञापन


किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री से बताया कि किसान 17 मार्च से वेव सिटी कार्यालय के सामने बिल्डर के खिलाफ तप्ती धूप में बैठने को मजबूर हैं। मगर प्रशासन और बिल्डर किसानों की कोई सुध नहीं ले रहा है।

राजनाथ सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और किसानों को आश्वासन दिया कि हमारी सरकार में कोई भी किसान व मजदूर परेशान नहीं होगा। हमारी सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


आगे कहा कि हम इस प्रकरण में संज्ञान लेंगे और पूर्व में हुए 2014 के समझौते को लागू कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सतीश त्यागी, पवन सहलोत, इन्द्रपाल प्रधान, प्रमोद डबास और देवी सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें