क्षेत्र में कार से स्टंट करने वाले चालकों पर पुलिस ने 31 हजार रुपये का चालान लगाया। साथ ही चारा लोगों पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई। अभी एक कार की पुलिस तलाश कर रही है।
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के पहासू रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें तीन कार में सवार लोग मार्ग पर तेज रफ्तार में स्टंट करते जा रहे थे। इससे कार चालक अपने साथ दूसरे वाहन चालकों को भी खतरे में डार हरे थे।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कारों के नंबर की जांच की गई। इसमें दो कारों को कब्जे में ले लिया गया है, जिन पर 31 हजार रुपये का चालान लगाया गया। इसके अलावा चार लोगों पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई।