फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसानों ने व्यापार समझौता रद्द करने की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और धरने पर बैठे मंडोला समेत छह गांव के किसानों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अमेरिका से हुए व्यापारिक समझौते को रद्द करने की मांग करते हुए एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान नेता नीरज त्यागी ने कहा कि अमेरिका का भारत से व्यापार समझौता किसान विरोधी है। सस्ती विदेशी उपज से भारतीय किसान और डेयरी सेक्टर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। अमेरिका के उत्पादों का भारत में प्रवेश होना ही किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा। अमेरिकी कंपनियां पेटेंट आधारित बीज के चलते भारतीय किसान अपनी पारंपरिक बीज स्वतंत्रता और उस पर नियंत्रण खो देंगे। वहीं, किसानों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि आवास विकास परिषद कार्यालय में कार्यरत भ्रष्ट अधिकारियों की शह पर योजना की जमीन से अवैध मिट्टी खनन कर रहे है। साथ ही औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले कचरे को उसमें डंप कर आग लगाकर प्रदूषण फैला रहे है। इस मौके पर भाकियू कार्यकर्ता प्रवीण मालिक, बिल्लू प्रधान, टीनू चौधरी, मास्टर महेंद्र त्यागी, मोनू प्रधान व रविंदर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें