फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किसानों ने ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। बीते बुधवार रात हुई ओलावृष्टि और आंधी, बारिश के कारण आम की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान सभा से जुड़े किसानों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर हंगामा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के बैनर तले किसान एकत्रित होकर सोमवार को मोदीनगर तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सतेन्द्र त्यागी ने बताया कि निवाड़ी क्षेत्र में बड़ी संख्या में आम के बाग हैं। बीते बुधवार रात तेज आंधी-बारिश व ओलावृष्टि हुई। इससे आम की फसल को नुकसान हुआ। पिछले वर्ष भी 80 फीसदी तक आम की फसल बर्बाद हो गई थी। इस बार भी भारी नुकसान हुआ।
फसलों का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों और बागवानों को मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा मोदीनगर शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान करने की भी मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर अरुण सेन, गौरव त्यागी, रोहित त्यागी, रोहित चौधरी, कुलदीप त्यागी, नरेंद्र त्यागी, सुबोध कुमार, मदनलाल फौजी और अवनीश त्यागी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें