फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wrestler Protest News: महिला पहलवानों को पुलिस ने छोड़ा, कालकाजी थाने ले गई थी पुलिस; पूनिया अभी भी थाने में

Sun, 28 May 2023 08:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

खास बातें

Wrestler Protest Delhi News Live: देश की राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। वहीं दूसरी तरफ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने नए संसद भवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया। उधर, गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पहलवानों के समर्थन में जुटे।
विज्ञापन
Wrestlers Protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:27 PM, 28-May-2023

महिला पहलवानों को पुलिस ने छोड़ा

महिला पहलवानों को पुलिस ने छोड़ दिया है। इन्हें कालकाजी थाने ले जाया गया था। वहीं पहलवान बजरंग पुनिया समेत कुल चार लोग अभी थाने के अंदर डिटेन किए गए हैं।

05:54 PM, 28-May-2023

दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालिवाल ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने, हिरासत में लिए गए पहलवानों को रिहा करने और इन्हें हिरासत में लेने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। 
 

04:47 PM, 28-May-2023

गिरफ्तारी देने पर अड़े राकेश टिकैत

दिल्ली में जंतर-मंतर से पहलवानों को हिरासत में लेने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत अपनी गिरफ्तारी देने पर अड़े। उन्होंने कहा कि यदि पहलवानों को नहीं छोड़ा जा रहा है तो वह यूपी गेट पर मौजूद तमाम किसानों के साथ अपनी गिरफ्तारी देने को तैयार हैं

विज्ञापन
03:45 PM, 28-May-2023

बुलंदशहर में किसानों को नेशनल हाईवे-34 पर रोका

बुलंदशहर में पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाते किसानों को पुलिस ने नेशनल हाईवे 34 पर रोका। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में किसानों ने हंगामा करते हुए जाम लगाया। करीब आधा घंटे तक जाम लगाने के बाद अधिकारियों के समझाने पर पैदल ही दिल्ली की ओर रवाना किसान हो गए। औरंगाबाद में भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन को समर्थन देने किसान जा रहे थे।

03:12 PM, 28-May-2023

हम शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे: शाक्षी मलिक

महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम शांतिपूर्वक मार्च कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हमें जबर्दस्ती घसीटा और हिरासत में लिया।

विज्ञापन
02:21 PM, 28-May-2023

पुलिस ने पहलवानों के तंबू हटाए

जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने वहां रहने के लिए बनाए गए तंबू को हटा दिया है।

01:40 PM, 28-May-2023
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

यह वैचारिक लड़ाई है: राकेश टिकैत

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जाने से पुलिस द्वारा रोकने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है, हम जंतर मंतर जाने वाले थे, वहां से पार्लियामेंट जाते, लेकिन पुलिस ने यहीं रोक दिया है, चार बजे तक बैठे हैं उसके बाद देखेंगे क्या करना है।

12:23 PM, 28-May-2023

मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान को किया नजरबंद

दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान नजर बंद किए गए हैं। सपा विधायक को शास्त्रीनगर में उनके घर पर नजरबंद किया गया है। घर के बाहर और भीतर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

12:21 PM, 28-May-2023

हापुड़ में पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रोका

महिला खिलाडियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर दिल्ली जा रहे किसानों को हापुड़ में पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया। इससे गुस्साए किसानों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। किसान हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए। जिसके कारण हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। टोल पर सुबह से ही भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। 

12:08 PM, 28-May-2023

किसानों ने बैरिकेडिंग हटाई

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेडिंग हटाते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। 

12:05 PM, 28-May-2023
पहलवानों के समर्थन में जुटे भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

रामपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

रामपुर से दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। जिसके बाद किसान धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और बस में बैठकर पुलिस लाइन ले जाया गया है। किसान वहां भी नारेबाजी कर रहे हैं।

11:56 AM, 28-May-2023
भाकियू कार्यकर्ताओं ने हटाई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

भाकियू के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष को किया नजरबंद

भारतीय किसान यूनियन के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन पर रात से ही नजर बंद करने का लगाया आरोप। उनका कहना है कि डीसीपी और अन्य अधिकारियों से फोन पर वार्ता करने के बावजूद भी उनको नहीं छोड़ा जा रहा है। 

11:51 AM, 28-May-2023

आज महापंचायत जरूर होगी: बजरंग पुनिया

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि आज महापंचायत जरूर होगी। हम अपने स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। वे आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। हम प्रशासन से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए हमारे लोगों को रिहा करने की अपील करते हैं। 

11:39 AM, 28-May-2023

कई पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली के जंतर मंतर पर हंगामा शुरू हो गया। संसद भवन की ओर जा रहे पहलवानों को पुलिस ने रोक लिया है। इस दौरान कई पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

11:31 AM, 28-May-2023
गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

राकेश टिकैत को दिल्ली की सीमा में घुसने के दौरान रोका

यूपी गेट पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली की सीमा में घुसने के दौरान रोका गया है। इस दौरान राकेश टिकैत ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली की सीमा में जाने नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे पंचायत करने के लिए कहा है। 

11:10 AM, 28-May-2023

Wrestler Protest News: महिला पहलवानों को पुलिस ने छोड़ा, कालकाजी थाने ले गई थी पुलिस; पूनिया अभी भी थाने में

जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में पंचायत करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पहुंचे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने गाजीपुर बॉर्डर में पंचायत करने का ऐलान किया था। गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है साथ ही गाजीपुर बॉर्डर पर धारा 144 लगाई है। गाड़ियों को चेकिंग के बाद यूपी से दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। किसानों को दिल्ली की ओर न जाने देने को लेकर बैरिकेडिंग लगाई गई है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें