यूपी गेट पर किसानों के साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान आंदोलन अगली सर्दी तक जाएगा। सरकार एक कॉल दूरी की बात करती है, लेकिन मिल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि उनके बंगाल जाने का मतलब चुनाव से नहीं है।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब लंबा चलने वाला है। ऐसा लगता है कि आंदोलन अब सर्दी तक जाएगा। उससे आगे भी चला जाए तो कोई बात नहीं, किसान थकने वाला नहीं है। हक लेकर ही यहां से उठेगा। सरकार की तरफ से बातचीत को लेकर काई न्योता नहीं मिला है।
अगर किसी को सरकार मिले तो उन्हें बताए। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पश्चिम बंगाल जाएंगे। वहां जाकर किसान मजदूर और युवाओं से मिलेंगे। तीनों कृषि कानून और एमएसपी को लेकर किसानों से बात करेंगे। हालांकि बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव से कोई मतलब नहीं है। वह किसानों की बात करने बंगाल जाएंगे।
टिकैत ने स्क्रीन पर देखा प्रियंका का गाना
यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन को सौ दिन से अधिक का समय हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ आंदोलन स्थल पर अब चहल पहल कम दिखती है। किसान अपने तंबू या फिर मंच के सामने पंडाल में बैठकर समय काटते नजर आ रहे हैं। मंगलवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंच पर पहुंचे।