फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan LIVE Updates: संयुक्त किसान मोर्चा का 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम करने का एलान

Mon, 01 Feb 2021 08:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन 68वें दिन में प्रवेश कर चुका है। अब इस पूरे आंदोलन का केंद्र गाजीपुर बॉर्डर बन गया है जिसके चलते दिल्ली पुलिस यहां पहुंचने वाले मार्ग बंद करती जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने एलान किया है कि 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा। किसान शनिवार को देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा का 6 फरवरी को पूरे देश में चक्का जाम करने का एलान

विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलान किया है कि 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा। किसान शनिवार को देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। 
 

सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले, हम बातचीत के लिए तैयार: टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, किसान मोर्चा के जो 40 संगठनों की 40 सदस्यों की कमेटी है, उससे सरकार बात करे।
विज्ञापन

 


दिल्ली हिंसा में पुलिस ने दर्ज की 44 एफआईआर, 122 लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने 44 एफआईआर दर्ज की हैं और किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में 122 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस पीआरओ ईश सिंघल ने कहा कि हमने अपनी वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी है। इसे कोई भी देख सकता है। पुलिस ने किसी को भी अवैध रूप से हिरासत में नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। 
 

कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए: तोमर
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधार बिलों की दृष्टि से जिन लोगों के मन में शंका है वो इस बजट से दूर हो जानी चाहिए। इस बज़ट में MSP के प्रति प्रतिबद्धता भी जाहिर की है और APMC को सशक्त बनाने की दृष्टि से भी सरकार ने ध्यान रखा है। 

इस बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मिलेगा: नरेंद्र सिंह तोमर 
बजट पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस बजट में 16.5 लाख करोड़ रुपये का ऋण किसानों को मिलेगा। APMC सशक्त हो सकेंगे, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वहां खड़े हो सकेंगे, इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्टर फंड में APMC को शामिल किया गया है। 
 

दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर
सिंघु, गाजीपुर, टिकरी बॉर्डर और उसके आसपास 26 जनवरी को या उसके बाद अवैध रूप से हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है।
 

250 ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने के दिए निर्देश
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्रालय ने ट्विटर को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से उन 250 ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करे जो 30 जनवरी के दिन 'मोदी प्लानिंग जीनोसाइड' नाम से हैशटैग चलाकर भड़काऊ और गलत ट्वीट्स कर रहे थे। जिसके बाद ट्विटर ने इन अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया है।
गणतंत्र दिवस हिंसा के लिए पुलिस एवं खुफिया अधिकारियों पर कार्रवाई का अनुरोध संबंधी याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की परेड के बेकाबू हो जाने का ‘अनुमान नहीं लगा पाने’ और उन्हें ‘नियंत्रित नहीं कर पाने’ के सिलसिले में संबंधित पुलिस एवं खुफिया अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका सोमवार को खारिज कर दी और याचिकाकर्ता पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने यह कहते हुए जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि अदालत के लिए इस मामले में हस्तक्षेप करना जल्दबाजी होगी क्योंकि पुलिस ने 26 जनवरी की घटना के सिलसिले में प्राथमिकियां दर्ज की हैं।

सरकार ने मानी हमारी मांगें तो 40 लाख ट्रैक्टर लेकर जाएंगे अमृतसर
राकेश टिकैत ने मंच से कहा है कि सरकार सारी मांगें मान लेगी तो किसानों की जीत हो जाएगी। इसके बाद यहां से किसान चालीस लाख ट्रैक्टरों के साथ अमृतसर जाएंगे और पंजाब की धरती के दर्शन करेंगे।

दिल्ली की सीमाओं पर लगातार बढ़ाई जा रही सुरक्षा
दिल्ली की सीमाओं पर जहां भी किसान बैठे हैं, वहां की सुरक्षा रोज-रोज बढ़ाई जा रही है।

गृहमंत्रालय ने दिल्ली की सीमाओं पर इंटरनेट बैन की अवधि बढ़ाई
गृह मंत्रालय ने सिंघु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर में इंटरनेट पर लगाई गई अस्थायी रोक को बढ़ाकर 2 फरवरी रात 11 बजे तक कर दिया है। सरकार ने यह कदम सीमाओं पर लोगों की संख्या और तनाव को देखकर उठाया है।

बजट पर क्या बोले राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को बजट में कृषि पर फोकस रखना चाहिए। सरकार को कृषि उपकरण पर टैक्स हटाना चाहिए था, इसके साथ ही कृषि उपकरणों पर सब्सिडी किसानों को देनी चाहिए थी।

बजट देख रहे किसान
किसान आंदोलन के बीच अन्नदाताओं की नजर आज बजट पर भी रही। उन्होंने पूरा बजट भाषण अपने फोन पर देखा। हालांकि सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां इंटरनेट अब भी ठीक से काम नहीं कर रहा वहां ऐसा नहीं हो सका है।

चिल्ला बॉर्डर पर भी लगा जाम
दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए  गए बैरियर के चलते कई दिल्ली-नोएडा बॉर्डर यानी चिल्ला बॉर्डर पर भी लंबा जाम लग गया है।

क्यों लगा है दिल्ली में जाम
पुलिस ने दिल्ली जाने वाले हर मार्ग पर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी है और साथ ही वाहनों की सघनता से जांच भी की जा रही है। इसका कारण है किसानों का वो एलान जिसमें उन्होंने 1 फरवरी के दिन संसद घेराव की बात कही थी। हालांकि बाद में अपने इस एलान को किसानों से वापस ले लिया था लेकिन 26 जनवरी की घटना के बाद पुलिस को उन पर भरोसा नहीं है। इसके चलते हर रास्ते पर बैरिकेडिंग बहुत तगड़ी की गई है और सिर्फ दिल्ली ही नहीं एनसीआर में भी कई इलाकों में लंबा जाम लगा है।

दिल्ली पुलिस ने आज महाराजपुर बॉर्डर भी किया बंद
दिल्ली पुलिस ने महाराजपुर बॉर्डर को बंद कर दिया है और बैरिकेडिंग लगा दी है। इसी के चलते महाराजपुर से वैशाली तक लंबा जाम लग गया है। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण वाहनों का दबाव अधिक है। गाजियाबाद के एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना है कि बॉर्डर दिल्ली पुलिस की ओर से बंद किया गया है। भोपुरा और ज्ञानी बॉर्डर की ओर से ही वाहन दिल्ली आ जा सकते हैं।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सभी 14 लेन पहले से हैं बंद
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की सभी 14 लेन को दिल्ली पुलिस ने पहले ही बंद कर दिया था। इससे दिल्ली जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ गयी है।

ये मेट्रो स्टेशन भी हैं बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बहादुरगढ़ सिटी, पंडित श्रीराम शर्मा और टिकरी बॉर्डर पर बने प्रवेश तथा निकास द्वारों को बंद कर दिया है। इसका अर्थ है कि इन स्टेशनों से मेट्रो गुजरेगी जरूर लेकिन यहां रुकेगी नहीं।

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन जारी, भारी फोर्स तैनात
कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 66वें दिन भी जारी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है।
विज्ञापन


अक्षरधाम रूट डायवर्ट होने से लगा लंबा जाम
गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा के लिए अक्षरधाम पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। जिसके चलते वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया है। इस वजह से आईएसबीटी आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सड़क नंबर 56 प्रभावित है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें