फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: यूपी गेट पर शुरू हुई महापंचायत, नरेश टिकैत संग कई खापों के चौधरी मौजूद

Sun, 04 Apr 2021 02:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
नरेश टिकैत
विज्ञापन

एक तरफ बीते कई महीनों से कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है, वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हुए हमले से किसान आक्रोशित हैं। इसे लेकर आज यूपी गेट पर एक बार फिर महापंचायत बुलाई गई है।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी यूपी गेट पर महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे हैं। उनके साथ ही कई खाप के चौधरी भी मौजूद हैं।

माना जा रहा है कि अलवर में टिकैत के काफिले पर हुए हमले का असर यूपी के पंचायत चुनाव पर भी पड़ सकता है। आज की महापंचायत में कृषि कानूनों का विरोध तेज करने का फैसला संभावित है। विपक्ष इसमें अपना राजनीतिक फायदा देख रहा है। इसके मद्देनजर उसने एजेंडा बना लिया है। दूसरी ओर घटना के बाद अंदरूनी तौर पर चिंतित भाजपा खुले तौर पर ‘सब ठीक’ बताने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


पश्चिमी यूपी का किसान और जाट समुदाय खेती-बाड़ी के मामलों में अपनी आवाज उठाने के लिए भाकियू के साथ है, जबकि राजनीतिक दलों को समर्थन में उनमें एक राय नहीं है। हालांकि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत कह चुके हैं कि संगठन का चुनाव से लेना-देना नहीं है। पंचायत चुनाव में मतदाता अपनी पसंद के प्रत्याशी को वोट करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें