फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फार्मर रजिस्ट्री कराने में लाेनी के किसान सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। फार्मर रजिस्ट्री कराने में लोनी के किसान सबसे फिसड्डी निकले। जबकि, सबसे आगे सदर तहसील के किसान हैं और दूसरे नंबर पर मोदीनगर के किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई हैं। हालांकि, कृषि विभाग की ओर से रजिस्ट्री कराने के लिए लगातार गांवों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं। 100 फीसदी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए विभाग ने अब सीएससी के अलावा गन्ना समिति का भी सहयोग लिया है। जिला उपकृषि निदेशक रामजतन मिश्रा ने बताया कि तहसील में लेखपालों, कानूनगो व ग्राम विकास अधिकारी से सहयोग मांगा गया है। जनवरी के अंत तक लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में कुल 44,099 किसान पंजीकृत हैं। इसमें फिलहाल 17,317 किसानों ने ही रजिस्ट्री कराई है।
किसान नेता पप्पी नेहरा ने बताया कि एग्रोटेक वेबसाइट पर जाकर किसानों को अपनी रजिस्ट्री करानी है। लेकिन वेबसाइट काम नहीं कर रही है। जिसकी वजह से काम नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि सीएससी सेंटर पर किसानों को निशुल्क रजिस्ट्री कराने की सुविधा अधिकारियों को देनी चाहिए। रजिस्ट्री कराने के नाम पर किसानों से 100-150 रुपये लिए जा रहे हैं।
-नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि का लाभ : उपकृषि निदेशक रामजतन मिश्रा ने बताया कि बिना रजिस्ट्री कराए किसी भी किसान को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। इसके लिए किसानों को upfr.agritack.gov.in पर जाकर आधार के साथ अपना खाता लिंक कराना होगा। इसके बाद किसानों की पूरी जमीन संबंधी जानकारी एकीकृत होगी। अन्य कई योजनाओं का लाभ भी वह आसानी से ले सकते हैं। यह कार्य किसान खुद भी इंटरनेट के जरिये मोबाइल व कंप्यूटर की सहायता से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसीलवार रजिस्ट्री की स्थिति :
तहसील कुल किसान रजिस्ट्री
गाजियाबाद- 6,965 3,195
लोनी 7,452 2,535
माेदीनगर 29,682 11,587
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें