फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम योजना में अपनी जमीन नहीं देना चाहते किसान, जताया विरोध

विज्ञापन
उपर आयुक्त को ज्ञापन देते किसान। स्रोत: किसान संगठन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम योजना से प्रभावित किसानों ने सोमवार को कमिश्नरी पहुंचकर विरोध जताया। किसानों ने साफ तौर पर चेताया कि किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन ली गई तो उग्र आंदोलन होगा। मंडलायुक्त की गैर मौजूदगी में किसानों ने अपर आयुक्त अमित सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हरनंदीपुरम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले कमिश्नरी पहुंचे किसानों ने जीडीए के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जीडीए किसानों को कमजोर समझ रहा है। मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, नंगला मोहनपुर, भनेड़ा खुर्द आदि गांवों की जमीन किसानों की आम सहमति से लेने की बात की जा रही है। जबकि, किसान जमीन देने के लिए राजी नहीं हैं। शुरुआत से ही वह इसका विरोध कर रहे हैं। अपर आयुक्त काे ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने बताया कि सरकारी आदेश होने के बावजूद भी गाजियाबाद में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया। किसानों को समान दर से मुआवजा दिया जाए। जीडीए किसानों के बीच आकर आम सहमति से यह निर्णय ले। एक समिति बने, जिसमें किसानों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस मौके पर मंतराम नागर, रणवीर प्रधान, इंद्रजीत अटौर, जगपाल सिंह मा. कृष्णपाल, धर्मवीर प्रधान, ओम प्रकाश शर्मा, अजय चौधरी, इंद्रपाल चौधरी, दक्ष नागर आदि लोग मौजूद रहे। रणवीर प्रधान ने बताया कि इस संबंध में अपर आयुक्त ने प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। मांग पूरी न होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें