संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेंद सिंह की अगुवाई में किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार फिर से किसानों के लिए काले कानून ला रही है। सरकारी मंडियां खत्म करने की सरकार की पूरी तैयारी है। खेती को कुछ एक उद्यमियों के हाथ में देकर किसान से जमीन छीनने की तैयारी है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हंगामे के बीच तहसीलदार रवि कुमार सिंह को किसानों ने ज्ञापन सौंपा और सरकार से नए कृषि कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार को किसानों ने अपनी तमाम स्थानीय समस्याएं भी बताईं। तहसीलदार ने मांगपत्र को उच्चाधिकारियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।