मुरादनगर। बसंतपुर सैंथली गांव में सांप के काटने से एक किसान की मौत हो गई। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गांव निवासी मुकेश त्यागी (58) किसान थे, साथ ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे परिजनों ने मुकेश त्यागी की चारपाई के पास सांप देखा। परिजनों ने रात में सांप को मार दिया, लेकिन यह महसूस नहीं हुआ कि सांप ने मुकेश को डस लिया है। परिवार के सभी लोग सो गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे बेटे तुषार ने अपने पिता को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।