गाजियाबाद। एक युवती से दुष्कर्म के मामले वांछित चल रहे आरोपी को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कविनगर के चिरंजीव विहार निवासी अनिकेत है। वह मूलरूप से बुलंदशहर के चोला के गांव रसूलपुर का रहने वाला है। इसके खिलाफ 29 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि युवती के साथ उसके पारिवारिक संबंध थे। एसीपी ने बताया मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।