फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, हिंडन एयरफोर्स चौकी के बाहर जाम लगाया

Tue, 27 Oct 2026 09:45 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

परिजनों का आरोप है कि मृतका मंजू के पति विशाल का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर वह मंजू को परेशान करता था और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के न्यू करेहड़ा में सोमवार शाम 23 वर्षीय नवविवाहिता मंजू कसाना का शव ससुराल में कमरे की खिड़की से रस्सी के सहारे लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया और शव को नीचे उतारने का विरोध करते हुए आरोपी पति को मौके पर बुलाने की मांग की। 

विज्ञापन


देर रात तक चले हंगामे के बाद परिजनों ने एयरफोर्स स्टेशन के पास बनी पुलिस चौकी के बाहर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंजू कसाना (23) लोनी के सरोहा सलेमपुर की रहने वाली थी और ग्रेजुएट थी। उसके चचेरे भाई राजेश कसाना ने बताया कि मंजू की शादी इसी साल 21 फरवरी को मूलरूप से बागपत के केवड़ा कमाल गांव निवासी विशाल डेढ़ा से हुई थी। विशाल वर्तमान में साहिबाबाद के करेहड़ा गांव में रहता है। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि विशाल का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था। इसी बात को लेकर वह मंजू को परेशान करता था और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना अब मामला शांत है। परिजनों को शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें