मोदीनगर। नगर के गदाना निवासी युवक अंकित शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। परिजनों ने अंकित की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गदाना के रहने वाले विनेश शर्मा के पुत्र अंकित एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। बीती 15 जुलाई को वह घर नहीं लौटे। 15 जुलाई की रात अंकित का शव हापुड़ रोड रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस घटना को हादसा बता रही है। जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अंकित की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।