फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आपबीती: पहचान के युवक ने पिलाया नशीला पदार्थ, फिर कार में की गलत हरकत, अश्लील फोटो बनाकर तुड़वाई शादी

Sun, 29 Dec 2024 09:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

पीड़ित युवती का कहना है कि आरोपी युवक ने उसके होने वाले पति को व्हाट्सएप पर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट और अश्लील फोटो भेज दिए, जिससे उसका रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के देहात कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक से हुआ रिश्ता एक फर्जी पुलिसकर्मी युवक ने तुड़वा दिया। आरोपी ने युवती के आपत्तिजनक फोटो व फर्जी शादी का सर्टिफिकिट उपनिरीक्षक को भेज दिया। मामले में पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में नामजद आरोपी युवक आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली में एससी वर्ग की एक युवती ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी जान-पहचान हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के सिकंदपुर क्षेत्र निवासी युवक आकाश से थी। आकाश ने खुद को पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात बताया था। आरोपी ने उसकी पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 जून 2023 को कागजात लेकर बुलंदशहर बुला लिया। बुलंदशहर में दो अन्य आरोपियों के साथ कचहरी के बाहर एक दुकान पर ले जाकर उसके कागजात बहाने से ले लिए और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। 

नशे की हालत में उससे कुछ खाली कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में उसे घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर छेड़छाड़ की गई। उसके विरोध करने पर नयागांव के पास सड़क पर उतारकर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी आकाश ने उसे कॉल कर आपत्तिजनक फोटो खींचने की जानकारी देते हुए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। 
विज्ञापन

उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बताया कि जुलाई 2024 में परिजनों ने सिकंदराबाद के युवक से उसका रिश्ता कर दिया। युवक यूपी पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात है। आरोपी युवक ने उसके होने वाले पति को व्हाट्सएप पर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट भेज दिया, जिससे उसका रिश्ता टूट गया। नगर पुलिस ने आरोपी आकाश और अन्य दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें